Wednesday 22 April 2020

आग

आग चूल्हे  की हो 
या पेट की...
   एक जलती है   
तब दूसरी बुझती है 
 और चूल्हा जलता कब है?
   पूछो उन  मजदूरों से .. ....
    आज बोल कर गया था 
     घरवाली से 
     चूल्हा जलाने की 
     तैयारी रखना 
      आज तो कुछ न कुछ 
      कमाकर ही लौटूँगा ।
      घरवाली बोली कुछ नहीं ,
        बस बेबस सी देखती रही.....।
  
   साँझबेला में 
    बच्चे , झोंपडी के अंदर 
      पैबंद लगे    
    परदेनुमा लटकते टाट के 
     छेद में से झाँककर 
     देख रहे थे माँ को 
      चूल्हे में लगाते लकडियाँ
        लगता है आज तो जलेगा चूल्हा 
          सोच रहे थे  ...
         रोज माँ गीली पट्टी पेट पर रख 
          सुला देती है ..
          हे ईश्वर आज तो 
            जरूर कुछ मिल जाए बाबा को 
             कर रहे थे प्रार्थना 
            मूँदे आँखे ..।

 शुभा मेहता 
20th ,April ,20200
          

31 comments:

  1. Wah adbhut abhivyakti ek dainandin kamane wale majdoor aur uske pariwar par bhook ki aag ka chulha isi tarah roj jlta hai kbhi khana naseeb ho jaata kbhi nhi ....tak taki lagani kbhi samapt nhi hoti aaj ke is mahaul me majdoor ki trasadi ko bahut hi majbooti se chitrit kiya hai 👏👏👏😘😘😘💐💐💐😊😊😊

    ReplyDelete
  2. मर्मस्पर्शी
    गरीब सपनों में जीना सीख जाते हैं इसलिए दुनियावाले भी उन्हें सपने दिखाकर अपना उल्लू सीधा करने में पीछे नहीं रहते

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद कविता जी ।

      Delete
  3. पेट की आग दिल को पिघलाती हुई@

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद विश्ववमोहन जी ।

      Delete
  4. जी नमस्ते,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा शुक्रवार (24-04-2020) को "मिलने आना तुम बाबा" (चर्चा अंक-3681) पर भी होगी।

    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।

    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।

    आप भी सादर आमंत्रित है

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत-बहुत धन्यवाद सखी मीना जी ।

      Delete
  5. आग
    मर्म को छूती है रचना ... सच है आग जो जलती है पेट में उसको बुझाना बहुत ज़रूरी है ...

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद दिगंबर जी ।

      Delete
  6. बहुत कठोर सत्य।
    भावुकता हर शब्द में है...यह केवल रचना मात्र नहीं, इसमें दुःख के ऐसे क्षण को लिखा गया जिसे पूर्ण रूप से अनुभव कर लेना इतना आसान नहीं।
    प्रार्थना...! उनलोगों के लिए।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत-बहुत धन्यवाद प्रकाश जी ।

      Delete
  7. वाह !बहुत ही सुंदर सृजन प्रिय सखी

    ReplyDelete
  8. बहुत बढ़िया

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद ओंकार जी ।

      Delete
  9. Replies
    1. बहुत-बहुत आभार आपका ।

      Delete
  10. एक कटु सत्य.... बहुत ही हृदयस्पर्शी मार्मिक सृजन।

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद सखी सुधा जी ।

      Delete
  11. सच्चाई की अद्भुत अभिव्यक्ति

    ReplyDelete
  12. जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना हमारे सोमवारीय विशेषांक
    २७ अप्रैल २०२० के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं...धन्यवाद।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत-बहुत आभार श्वेता ।

      Delete
  13. बेहद खूबसूरत अभिव्यक्ति प्रिय सखी। अप्रतीम

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत-बहुत आभार सखी ।

      Delete
  14. बेहतरीन प्रस्तुति ! बहुत सुंदर आदरणीया ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत-बहुत धन्यवाद ।

      Delete
  15. मार्मिक,यथार्थ जीवन का परिचय कराती रचना

    ReplyDelete
  16. आदरणीया/आदरणीय आपके द्वारा 'सृजित' रचना ''लोकतंत्र'' संवाद मंच पर( 'लोकतंत्र संवाद' मंच साहित्यिक पुस्तक-पुरस्कार योजना भाग-३ हेतु नामित की गयी है। )

    'बुधवार' २९ अप्रैल २०२० को साप्ताहिक 'बुधवारीय' अंक में लिंक की गई है। आमंत्रण में आपको 'लोकतंत्र' संवाद मंच की ओर से शुभकामनाएं और टिप्पणी दोनों समाहित हैं। अतः आप सादर आमंत्रित हैं। धन्यवाद "एकलव्य"

    https://loktantrasanvad.blogspot.com/2020/04/blog-post_29.html

    https://loktantrasanvad.blogspot.in/



    टीपें : अब "लोकतंत्र" संवाद मंच प्रत्येक 'बुधवार, सप्ताहभर की श्रेष्ठ रचनाओं के साथ आप सभी के समक्ष उपस्थित होगा। रचनाओं के लिंक्स सप्ताहभर मुख्य पृष्ठ पर वाचन हेतु उपलब्ध रहेंगे।


    आवश्यक सूचना : रचनाएं लिंक करने का उद्देश्य रचनाकार की मौलिकता का हनन करना कदापि नहीं हैं बल्कि उसके ब्लॉग तक साहित्य प्रेमियों को निर्बाध पहुँचाना है ताकि उक्त लेखक और उसकी रचनाधर्मिता से पाठक स्वयं परिचित हो सके, यही हमारा प्रयास है। यह कोई व्यवसायिक कार्य नहीं है बल्कि साहित्य के प्रति हमारा समर्पण है। सादर 'एकलव्य'

    ReplyDelete
  17. मार्मिक एवं सत्य।
    बहुत खूब लिखा आपने आदरणीया दीदी जी। सादर प्रणाम 🙏

    ReplyDelete