Tuesday 6 August 2019

प्रकृति

छत पर ठंडे बिछौने पर लेट
खुला आसमान निहारना
  कितना सुखद !
   चलते हुए बादल ..
   कभी लगते गाय से
    कभी खरगोश से
     अलग -अलग आकृतियां
      बनती -बिगडती
      घंटों ताका करती
       और वो चाँद ..
        कितना सुंदर
        माँ कहती देखो ..
         चाँद में बैठकर
          बुढिया चरखा कात रही
            उस बुढिया को ढूँढती
            अलग-अलग कोंण से
             ढूँढते -ढूँढते कब आँख लग जाती
              पता ही नहीं चलता ..
                छत पर ठंडे बिछौने पर .......।

       शुभा मेहता
       29th August ,2019
         
           

12 comments:

  1. वाह क्या दिन याद दिला दिये अब तो सीमेंट रेत और ईंटों की अट्टालिकाओं मेंं फ्लैट नुमा दड़बों में खुद से खुद ही बात करना और खिडक़ी की ओट से चाँद निहारना one of your best poem fantastically written with simplest of words long live "Shubha" love you stay blessed 👏👏👏👌👌👌😊😊😊😘😘😘

    ReplyDelete
  2. माँ कहती देखो ..
    चाँद में बैठकर
    बुढिया चरखा कात रही
    उस बुढिया को ढूँढती
    अलग-अलग कोंण से
    ढूँढते -ढूँढते कब आँख लग जाती
    पता ही नहीं चलता ..
    छत पर ठंडे बिछौने पर .......। खूबसूरत रचना सखी

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत-बहुत धन्यवाद सखी ।

      Delete
  3. माँ कहती देखो ..
    चाँद में बैठकर
    बुढिया चरखा कात रही
    उस बुढिया को ढूँढती
    अलग-अलग कोंण से
    ढूँढते -ढूँढते कब आँख लग जाती
    पता ही नहीं चलता ..
    छत पर ठंडे बिछौने
    अहा ! आपने बहुत ही सुखद और भूले बिसरे दिनों की याद दिलादी सखी | सच में माँ की वो कहानियां और छत पर वो आकाश का निर्बंध अवलोकन कितना प्यारा था | सुंदर स्नेहिल रचना के लिए हार्दिक शुभकामनायें शुभा बहन |

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत-बहुत धन्यवाद प्रिय रेनू बहन ।

      Delete
  4. वाह शुभा जी गुलज़ार साहब की ग़ज़ल याद दिला दी साथ ही बीता बचपन, बहुत सुंदर सृजन।

    ReplyDelete

  5. जी नमस्ते,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शनिवार (31-08-2019) को " लिख दो ! कुछ शब्द " (चर्चा अंक- 3444) पर भी होगी।

    ---
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    आप भी सादर आमंत्रित है
    ….
    अनीता सैनी

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत-बहुत धन्यवाद सखी ।

      Delete
  6. दबलते मुखड़े बादल के नित नया एहसास करा जाते हैं ...
    यादों को छेड़ जाते हैं ...

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत-बहुत धन्यवाद ।

      Delete
  7. आहा,कितनी अनुपम,कितनी सुंदर पंक्तियाँ मन को सीधे बचपन की ओर ले गई
    बेहद खूबसूरत रचना आदरणीया
    सादर नमन

    ReplyDelete