Friday 31 July 2020

पदचिन्ह

पदचिन्ह .......?
किसके पदचिन्हों का 
करूँ अनुसरण 
 यहाँ तो पदचिन्हों का जमावडा है ,
   छोटे -बडे ,टेढे -मेढे 
     सब एक दूसरे में गड्डमड्ड 
     दिखाई नहीं दे रहा कुछ साफ 
     करना चाह रही हूँ 
अपनी सोच से मैच ..
   कोई तो होगा पदचिन्ह ऐसा 
     चल सकूँ पीछे जिसके ..
     कर सकूँ अनुसरण जिसका । 
     ना -ना ये समाज के ठेकेदार 
जो करते सदा मनमानी 
  चूसते लहू गरीबों का 
   या कोई नेता -अभिनेता 
     ना कोई बडा-बुजुर्ग 
    जिसने घर की ,समाज की  नारी को 
     दिया हो दर्जा बराबरी का ..।
      ढूँढने होगें ऐसे पदचिन्ह
      अनुसरण करनें पर जिसका 
         गर्वान्वित मैं हो सकूँ 
          कर सकूँ कुछ खास 
         जमाने के लिए......
        छोड सकूँ कुछ 
       अपने भी पदचिह्न 
        आने वाली पीढी के लिए ।
         
  शुभा मेहता 
31st ,July ,2020
       
     
    
   

18 comments:

  1. Nhi aaj kahin bhi koi bhi aeisa padchinnh nhi hai jo anusarniy ho satta lolup logon ka jamavada hai bas bahut hi khoobsurati se yatarth ka chitran kiya hai seedhi saral bhasha me saari baat kitni sahajta se kah daali wah bahen bahut khoob deerghayu ho bahut bahut ashirwad aur snehashish

    ReplyDelete

  2. जय मां हाटेशवरी.......

    आप को बताते हुए हर्ष हो रहा है......
    आप की इस रचना का लिंक भी......
    02/08/2020 रविवार को......
    पांच लिंकों का आनंद ब्लौग पर.....
    शामिल किया गया है.....
    आप भी इस हलचल में. .....
    सादर आमंत्रित है......

    अधिक जानकारी के लिये ब्लौग का लिंक:
    https://www.halchalwith5links.blogspot.com
    धन्यवाद

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत-बहुत धन्यवाद आदरणीय । जी जरूर आऊँगी ।

      Delete
  3. बहुत सुन्दर

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद ओंकार जी ।

      Delete
  4. ढूँढने होगें ऐसे पदचिन्ह
    अनुसरण करनें पर जिसका
    गर्वान्वित मैं हो सकूँ
    कर सकूँ कुछ खास
    जमाने के लिए......
    छोड सकूँ कुछ
    अपने भी पदचिह्न
    आने वाली पीढी के लिए ।
    वाह!!!!
    बहुत ही उत्कृष्ट एवं लाजवाब सृजन।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत-बहुत धन्यवाद सुधा जी ।

      Delete
  5. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" सोमवार 03 अगस्त 2020 को साझा की गयी है......... पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत-बहुत धन्यवाद ।

      Delete
  6. कर सकूँ कुछ खास
    जमाने के लिए......
    छोड सकूँ कुछ
    अपने भी पदचिह्न
    आने वाली पीढी के लिए ।
    वाह! सुंदर!!!

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद विश्वमोहन जी ।

      Delete
  7. विचारों का गहन मंथन करती बहुत सुंदर रचना शुभा जी।
    अप्रतिम।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत-बहुत धन्यवाद कुसुम जी ।

      Delete
  8. पदचिन्ह .......?
    किसके पदचिन्हों का
    करूँ ,,,,,,,,बहुत सुंदर रचना ।

    ReplyDelete
  9. बेहतरीन रचना सखी

    ReplyDelete
  10. अपनी राह खुद बनाना ही अच्छा है ... किसी पे पदचिन्ह भटका देते हैं राह ...
    चिंतन से उपजे भाव ...

    ReplyDelete