Wednesday 28 February 2018

उदास बचपन

  उदास मन ,उदास तन
   चारों ओर उदासी
    न है कोई आसपास अपना
    न समय किसी के पास
    कोई तो पूछे
     मेरे दिल का हाल
     माँ -पापा... बस काम ही काम
     हाँ लाकर जरूर दिए हैंं
    ढेरों खिलौने
     पर खेलूँ किसके साथ
    कितने सारे गेजेट्स ..
    उन्हें क्या मालूम
     कितना हूँ अकेला
    बस चाहत है
    कुछ पल तो रहें
    वो मेरे साथ
     क्या करूँ..?
    कोई दवा है
    जो दे दे खुशी
     या उदासी को ही गले लगाऊँ
     या फिर खो जाऊँ सपनों मेंं
     या फिर नाचूँ ,गाऊँ
     अकेले मेंं चुपके से कह लूँ
      नहीं है प्यार मुझसे किसी को
   या फिर इस उदासी को
     घोल के पी जाऊँ शरबत में ....।

  शुभा मेहता..

13 comments:

  1. Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद।

      Delete
  2. Bahut badhiya aaj ka baccha sach mein khud ko akela mahsoos krta hai uski parvarish ya toh crèche mein ya dhhai k dwara aur agar kismat acchi rhi toh apne dadi dada dwara bahut kam hota h jab use apne maa baap ka saath mike yatharth darshaya hai vedna aur samvedna dono hi sath sath chlte hain uttam rachna ke liye tujhe badhai khush rah deerghjeevi ho dher saara pyaar apni srijankriya ko sur paina kar 😘😘😘😘😘😘😘😊😊😊😊😊😊

    ReplyDelete
  3. अकेलापन नहीं दूर होता ...
    किसी अपने की ही जरूरत है ... बहुत सटीक रचना ...

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद दिगंबर जी ।

      Delete
  4. जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना हमारे सोमवारीय विशेषांक ५ मार्च २०१८ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं...धन्यवाद।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद श्वेता जी ।

      Delete
  5. सुंंदर और सार्थक रचना।

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद पम्मी जी ।

      Delete
    2. आदरणीय शुभा जी ---बचपन की उदासी को बखूबी शब्द दिए आपने | बचपन में अकेलापन एक श्राप जैसा है जो आजीवन अवसाद को जन्म देता है | सादर

      Delete
    3. बहुत बहुत धन्यवाद रेनू जी ।

      Delete
  6. सुंंदर और सार्थक रचना

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद नीतू जी ।

      Delete