सभी को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ...
नहीं है तू अबला
दिखा दे जमाने को
थाम हाथ इक दूजे का
चल साथ -साथ
बना ले मुट्ठी
पथ मेंं हों चाहे
लाखों कंटक
न रुक, चल बढ़
लाँघ ले हर बाधा
न होने दे अब
कोई अग्नि परीक्षा
न बने कोई अब, उपेक्षित उर्मिला
चल निकल पड़
पाने को मंजिल
छू ले आसमाँ ....।
शुभा मेहता ..
8 th March ,2018