Thursday 21 May 2020

पदचिन्ह

गीली रेत पर 
छोड़ चले थे
अपने पदचिन्ह...
  तय करते ल..म्बा  सफर 
   पहुँच गए कितनी दूर 
     अपनी धरती ,अपना देश ,
        अपना गाँव ,अपनी मिट्टी
         अपनी रेत .....
          सब कुछ छोड 
              अधिक पाने की लालसा में 
               निकल गए थे.दूर देस
                 पा लिया धन ,वैभव 
                   भौतिक सुख -सुविधाएं 
                   छूट गई ,अपनी मिट्टी ,अपनी रेत ।
                आज,जब हालात 
हो रहे हैं बद से बदतर ,
लौट जाना चाहते हैं 
अपनेंं गाँव ,अपने घर ,अपने देश 
  अपनी मिट्टी ...., 
  सर चढाने को ..।
 
शुभा मेहता 
22nd ,May ,2029
   


                     
 

           
                    




                
 
              
    

    

                

37 comments:

  1. बहुत ही मर्मस्पर्शी कविता |आप यशस्वी हों शुभा जी |

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत; बहुत धन्यवाद तुषार जी ।

      Delete
  2. बहुत सुंदर, सारगर्भित रचना

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद गगन जी ।

      Delete
  3. जी नमस्ते,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा शनिवार(२३-०५-२०२०) को 'बादल से विनती' (चर्चा अंक-३७१०) पर भी होगी
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का
    महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    आप भी सादर आमंत्रित है
    **
    अनीता सैनी

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद सखी अनीता .

      Delete
  4. स्वभाविक है उनमें अपने घर -गांव लौटने की इच्छा होना।
    बेहतरीन पोस्ट।

    सादर

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद यशवंत जी ।

      Delete
  5. मजदूरों की मर्मान्तक पीड़ा की सघन अभिव्यक्ति!

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद विश्वमोहन जी ।

      Delete
  6. बहुत सुंदर कविता।

    ReplyDelete
  7. मीलों का सफ़र बेबस मजबूर है
    रेत पर पैरों के निशां बेकसूर हैं
    ----
    यथार्थवादी लेखन दी।
    सादर।

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद श्वेता ।

      Delete
  8. हो रहे हैं बद से बदतर ,
    लौट जाना चाहते हैं
    अपनेंं गाँव ,अपने घर ,अपने देश
    अपनी मिट्टी ....,
    सर चढाने को ..।
    बहुत सुंदर रचना है।

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद अखिलेश जी ।

      Delete
  9. अपना गाँव ,अपनी मिट्टी
    अपनी रेत .....
    सब कुछ छोड
    अधिक पाने की लालसा में
    निकल गए थे.दूर देस
    पा लिया धन ,वैभव
    भौतिक सुख -सुविधाएं
    छूट गई ,अपनी मिट्टी ,अपनी रेत
    आज जब दुख के बादल घुमड़े तो अपनी मिट्टी अपना गाँव याद आ गया
    बहुत ही सुन्दर रचना
    वाह!•

    ReplyDelete
  10. धन्यवाद सखी सुधा जी ।

    ReplyDelete
  11. बहुत-बहुत धन्यवाद यशोदा जी ।

    ReplyDelete
  12. लौट जाना चाहते हैं
    अपनेंं गाँव ,अपने घर ,अपने देश
    अपनी मिट्टी ....,
    सर चढाने को ..। हृदयस्पर्शी रचना

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत-बहुत आभार सखी ।

      Delete
  13. बहुत ही मार्मिक ...समसामयिक यथार्थवादी रचना शुभा जी👌👌👌

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत-बहुत धन्यवाद सुधा जी ।

      Delete
  14. ये एक कशमकश है जो जाने के बाद शुरू हो जाती है फिर ख़त्म नहीं होती ताउम्र ... क्योंकि समय दुसरे की भी तो आदत डाल देता है तब तक ... गहरे मन के भाव लिखे हैं ...

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत-बहुत धन्यवाद दिगंबर जी ।

      Delete
  15. गहरे भाव समेटे ,मर्मस्पर्शी सृजन शुभा जी ,सादर नमन

    ReplyDelete
  16. सुधा दी, इसलिए ही तो कहा जाता हैं कि संकट के समय अपने ही याद आते हैं और वो ही काम आते भी हैं। सुंदर रचना।

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद ज्योति ।

      Delete

  17. अधिक पाने की लालसा में
    निकल गए थे.दूर देस
    पा लिया धन ,वैभव
    भौतिक सुख -सुविधाएं
    छूट गई ,अपनी मिट्टी ,अपनी रेत ।
    आज,जब हालात
    हो रहे हैं बद से बदतर ,
    लौट जाना चाहते हैं
    अपनेंं गाँव ,अपने घर ,अपने देश
    अपनी मिट्टी ....,
    सर चढाने को ..।
    बहुत ही बढ़िया रचना सत्य को उजागर करती हुई

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत-बहुत धन्यवाद ज्योति जी ।

      Delete