कभी -कभी भ्रम में जीना अच्छा लगता है 
     अगर ये भ्रम है कि मैँ खुश हूँ , तो यही सही
     कुछ पल तो हँस के गुज़ार लेती हूँ ।
       अगर ये भ्रम है कि मुझ सा दूजा कोई नहीं ,
             तो यही सही 
        कुछ पल अपने आप पर इतरा तो लेती हूँ 
         अगर ये भ्रम है कि चाहते हैं सभी  मुझे 
           तो यही सही
      कुछ पल प्रेम के सागर में डुबकी लगा लेती हूँ ।
       लगता है जैसे ये सारा संसार
        है भ्रम का मायाजाल 
       भ्रम ही सही ,मगर अच्छा है 
        ताउम्र यूँ ही बना रहे तो ,
      जीना हो जाये , कितना आसान 
        कभी -कभी भ्रम में जीना ....    
       
      
No comments:
Post a Comment